अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के टिकरिया गांव में एक छह साल के बच्चे के लिए तब आफत खड़ी हो गई जब उसका खेलते वक्त संतुलन बिगड़ा और वह लोहे की सरिया में जा गिरा। सरिया में गिरने की वजह से मासूम घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
READ MORE: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म: पड़ोसी ने टॉफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
बच्चा टिकरिया गांव का रहने वाला है, जिसका नाम अमन है। परिजन ने बताया कि अमन घर पर ही खेल रहा था तभी यह हादसा हो गया। सरिया बच्चे के प्रायवेट पार्ट में धंसा है। बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
READ MORE: नशे में खौफनाक कांड: साथ बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि एक दोस्त ने दूसरे की गला घोंटकर ले ली जान
जिला अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज की टीम तुरंत हरकत में आई और आधे घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद सरिया को सुरक्षित शरीर से बाहर निकाल लिया। डॉक्टर के मुताबिक इलाज में देरी से बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। बच्चे को सर्जिकल वार्ड में रखा गया है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

