कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में एक दोस्ती खूनी वारदात में बदल गई। जहां एक शख्स ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पहले अपने दोस्त की लात-घूंसे से पिटाई की और फिर गमछे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम मनीष चढ़ार बताया जा रहा है जो नूनसर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नीची की रहने वाला है।
READ MORE: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर हर्षा रिछारिया का पलटवार: कहा- ‘आरोप लगाने वाले दें सबूत’, बैंक डिटेल सार्वजनिक करने की दी चुनौती
जानकारी के मुताबिक मृतक और आरोपी अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने मनीष की लात-घंसों से पिटाई शुरू कर दी। मामला यही शांत नहीं हुआ, उसके बाद आरोपी ने आपा खोते हुए गमछे से मनीष का गला घोंट हत्या कर दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

