Delhi Metro Station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब लेडीज वॉशरूम में पुरुष का शव (Man Dead Body found in ladies washroom) मिला। मामला दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (Indralok Metro Station) का है। महिला शौचालय में पुरुष का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक शख्स 2 दिन से लापता था। बदबू आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:33 बजे पुलिस को एक कॉल मिली। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का लेडीज टॉयलेट अंदर से बंद है। बंद टॉयलेट के अंदर से बहुत तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही NSP मेट्रो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर करीब 40 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।
डीसीपी मेट्रो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान वॉशरूम के केयरटेकर के रूप में की जा रही है। मौके पर मौजूद गवाहों ने बताया कि उसे आखिरी बार दो दिन पहले देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि शव दो दिन पुराना है, जिसके कारण वहां से बदबू आ रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएसए (BSA) अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। मेट्रो अधिकारियों के जरिए मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ब पुलिस दिल्ली मेट्रो अधिकारियों और अन्य स्रोतों की मदद से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

