सीतापुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां, बेटे और मामी को ठोकर मार दी. हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवक की मामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. पुलिस ने तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
इसे भी पढ़ें- जन्मदिन, जश्न और जानलेवा खेलः बर्थडे के बीच जिम में चली जमकर गोलियां, छोटी सी बात पर बिछा दी 3 लोगों की लाश
बता दें कि घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सीतापुर-गोला मार्ग पर उस वक्त घटी, जब य़ुवक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी मां और मामी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में तीनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे. घटना में मां-बेटे की मौके पर ही जान चली गई. युवक की मामी गंभीर रूप से घायल हुईं.
इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार… योगी सरकार पर बरसे श्याम लाल पाल, जानिए ऐसा कह गए सपा प्रदेश अध्यक्ष
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घाय़ल को अस्पताल भिजवाया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान हिमांशु पांडेय (25) अपनी मां रेखा पांडेय (50) और मामी सुनीता (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

