कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राघव चड्ढा जी और छह अन्य सांसदों का वह भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों (Ideology) से चलने वाली पार्टी है और हमेशा देशहित (National Interest) को सर्वोपरि रखती है।

मीडिया से बातचीत में बडौली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कई ऐसे राजनीतिक दल हैं जो देशहित की बजाय केवल अपने स्वार्थ (Self Interest) के बारे में सोचते हैं, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है।

उन्होंने सातों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी देशहित में सोचने वाले लोग हैं और ऐसे लोगों का भाजपा में आना सकारात्मक संकेत है।

इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।