प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण समेत पूरे बोर्ड की घोषणा हो चुकी है। मुख्यमंत्री का गृहनगर होने के कारण यहां अध्यक्ष का पद काफी चर्चा में था। उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी को बनाया गया हैं। रवि सोलंकी वर्ष 1985 से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे है। वे ABVP से लेकर बीजेपी के विभिन्न पदों पर रहे है। कोरोना काल में सामाजिक तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनते ही रवि सोलंकी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद चिंतामण मार्ग पर कार्यकर्ताओ ने उनका जोशीला स्वागत किया। जहां मीडिया से चर्चा में अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी सिंहस्थ महाकुंभ होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण सिंहस्थ 2028 के लिए कई महत्वूर्ण कार्य कर रहा है। उनको भव्य रूप में करना भी प्राथमिकता होगी।

ये भी पढ़ें: MP Nigam Mandal List: उज्जैन समेत कई विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी 

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर के मार्गों पर भव्य 9 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास जिसमें रोड, सीवर, लाइट्स इत्यादि समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के अलावा मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु), सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को सदस्य बनाया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m