अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कालापीपल जागीर में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित नेपाल वर्मा (पिता स्वरूप सिंह वर्मा) की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 4:00 बजे की है। नेपाल अपने घर पर था, तभी उसका बड़ा भाई अनूप वर्मा बदहवास हालत में दौड़ता हुआ घर आया। अनूप ने बताया कि जब वह खेत पर मोटर चालू करने गया था, तब गांव के ही मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा ने पुराने ज़मीनी विवाद को लेकर उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गए।
ये भी पढ़ें: शराब और मारपीट बनी काल: 5 घंटे में सुलझा अंधे कत्ल का राज, जेल में सीखी थी ‘क्राइम क्लीनिंग’ की ट्रिक
घर के बाहर घेरकर किया हमला
शोर सुनकर जब नेपाल और उसके परिवार के अन्य सदस्य (पिता समान बड़े भाई कैलाश वर्मा, चंदर और अनूप) घर के बाहर आए और बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी पक्ष के मनोज, दुर्गाप्रसाद, सीता बाई और अनार सिंह ने उन पर हमला बोल दिया।
ये भी पढ़ें: MP में 6 की मौत: खंडवा में दीवार से टकराई कार, धार में डूबे चचेरे भाई, अनूपपुर में हाथी के हमले से महिला ने तोड़ा दम
अस्पताल में भर्ती
घायलों को तत्काल 112 वाहन की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीहोर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। घायलों को कहना है कि इसी दौरान हमले के बीच उनकी एचएफ डीलक्स बाइक लाठियां से हमला कर तोड़फोड़ कर दी गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

