अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढवा इंदिरा चौराहे पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की और उसे मरणासन्न हालत में अगवा कर अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दुकान में घुसकर किया हमला
पीड़ित का नाम धर्मेंद्र विश्वकर्मा है जो धरी नं. 2 दर्जियान टोला का रहने वाला है और इंदिरा चौराहे पर फर्नीचर की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपनी दुकान में काम कर रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पहले दुकान के अंदर गाली-गलौच की। इसके बाद धर्मेंद्र को सड़क पर घसीटते हुए बाहर ले आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों के नाम विवेक, विनय और प्रशांत वैश्य है।
रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित, आरोपी लात-घूसे चलाते रहे
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बदमाश दुकानदार पर लात-घूसों की बौछार कर रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बदमाशों ने उसे तब तक पीटा जब तक कि उसका हाथ नहीं टूट गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी बदमाशों ने निशाना बनाया।
अधमरी हालत में बाइक पर लाद ले गए
हैरान करने की बात यह रही कि इतनी व्यस्त सड़क पर दर्जनों लोगों की मौजूदगी में यह गुंडागर्दी चलती रही, लेकिन खौफ के कारण कोई आगे नहीं आया और न ही पुलिस को सूचना दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने घायल धर्मेंद्र को जबरन बाइक पर लादा और उसे अपने साथ ले गए।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो वायरल होने और पीड़ित द्वारा शिकायत करने के बाद देवलौंद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित का आरोपियों के परिवार के किसी सदस्य से बातचीत थी, जिसके विरोध में तीनों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

