प्रतीक नायक, धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी.
यह भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…
पौ फटने से पहले कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम बीते सात घंटों से अपनी पड़ताल जारी रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ-साथ उसके संबंध में पूछताछ भी कर रहे हैं.

भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई. लोगों में चर्चा होने लगी. इस बीच स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया है.

बहरहाल, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

