शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट में रनवे पर दौड़ रही फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी हो गई। एक शख्स के बीमार होने की वजह से इसे अचानक रोक दिया गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता और उसके भाई की गुंडागर्दी: बेकरी स्टाफ से मारपीट, CCTV आया सामने

दरअसल, सुबह 8:55 पर एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1886) दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट रनवे पर थी और उड़ान भरने के लिए दौड़ रही थी। तभी इसमें बैठे एक पैसेंजर की तबीयत खराब खो गई और उन्होंने विमान रोकने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें: लोकार्पण के बाद बंद पड़ा इंदौर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, मैनपावर की कमी ने खोली तैयारियों की पोल

मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए टेक-ऑफ रोककर विमान वापस स्टैंड पर लाया गया। मरीज को इलाज के लिए उतार कर फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m