नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास (Uttarakhand Niwas) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Land Ports Authority of India) के अध्यक्ष जयंत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली. इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला और झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की.
इसे भी पढ़ें : CM धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, कमर्शियल सिलेंडर और प्राकृतिक आपदा को लेकर की चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

