बंगाल चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बंगाल में ऑब्जर्वर बनाकर भेजे गए UP के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की शिकायत दर्ज हो गई है. उनपर आरोप है कि फाल्टा में रात में घरों में घुसकर उन्होंने महिलाओं पर हमला किया है. मामले में अजय पाल शर्मा और सेंट्रल फोर्स के खिलाफ बंगाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि, फाल्टा क्षेत्र में लोगों के घरों में घुसकर उन्हें धमकाया और महिलाओं के साथ बदतामीजी की.

बता दें, यह शिकायत एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक राजनीतिक दल के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया और धमकी दी. साथ ही, चुनाव ड्यूटी पर तैनात IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. महिला ने शिकायत दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

क्यों हुई अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज?

फाल्टा 24 परगना का एक विधानसभा क्षेत्र है, जहां TMC नेता जहांगीर खान चुनाव लड़ रहे हैं. 24 परगना में ही चुनाव आयोग ने यूपी के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले अजय पाल शर्मा को इलेक्शन ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है. वह 27 अप्रैल की रात को फाल्टा क्षेत्र पहुंचे, आरोप है कि यहां वह आम लोगों के घरों में भारी फोर्स के साथ घुस गए और उनको धमकियां दी. अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

अजयपाल शर्मा के धमकाने वाला वीडियो हुआ था वायरल

IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आए है. आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहे थे, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात अजय पाल शर्मा ने इलाके का निरीक्षण कर टीएमसी नेताओं को चेतावनी दी. उन्होंने कहते हुए सुना जा गया था कि वे (टीएमसी उम्मीदवार) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे.

इसपर पश्चिम बंगाल के फाल्टा में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा था, “हम जानते हैं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए, लेकिन यहां यह बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस पर्यवेक्षक को किसी जानकारी की आवश्यकता होती, तो वे स्थानीय एसपी से प्राप्त कर सकते थे लेकिन ऐसा करने के बजाय वो सीधे दबाव बनाने और धमकियां देने की कोशिश कर रहे हैं. इससे कोई लाभ नहीं होगा.”

अजय पाल के खिलाफ याचिका पर दखल देने से कोर्ट का इंकार

यूपी कैडर के IPS ऑफिसर और ऑब्ज़र्वर अजय पाल शर्मा के खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने अजय पाल शर्मा के खिलाफ दायर मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि वे 29 अप्रैल तक इस मामले में दखल नहीं दे सकते.आरोप है कि जिस तरह से वह बोल रहे हैं, वह मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m