अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में किसानों की ओर से आयोजित “किसान जन क्रांति आंदोलन” फिलहाल दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को हजारों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कृषि उपज मंडी में एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। आंदोलन का मुख्य मुद्दा MSP और गेहूं की स्लॉट बुकिंग में हो रही देरी और अन्य प्रशासनिक समस्याएं थीं, जिनसे किसान लंबे समय से परेशान हैं।
प्रदर्शन के दौरान नर्मदापुरम के संयुक्त कलेक्टर और वर्तमान डिप्टी कमिश्नर दिवाकर नारायण पटेल मौके पर पहुंचे, जहां किसानों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी कि गेहूं स्लॉट बुकिंग की समस्या को दो दिनों के भीतर सुधार लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी सकारात्मक रुख दिखाया गया।
ये भी पढ़ें: MP में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के नाम ज्ञापन: हरदा में किसानों का आंदोलन, 5000 ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे अन्नदाता
हालांकि, किसान केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी मांगों पर लिखित आश्वासन दिया जाए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी कि आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित रखा जाए। जन क्रांति आंदोलन के संयोजक राजेंद्र पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि लिखित आश्वासन नहीं मिला तो दो दिन बाद बिना सूचना के कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

