Strait Of Trump: अमेरिका फिलहाल ईरान को कोई ढील देने के मूड में नहीं दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने और नाकेबंदी को खत्म करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का एक ऐसा नया नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर जियो पॉलिटिक्स में कोहराम मच गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर स्ट्रेट ऑफ ट्रंप (Strait Of Trump) कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने होर्मुज स्ट्रेट की फोटो पोस्ट करते हुए इसे ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ (Strait of Trump) बताया। ट्रंप ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए अपनी मुहर लगा दी।

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बताया है। पिछले महीने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हम इस बारे में समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर हम कुछ कर सके तो अच्छा होगा। लेकिन उन्हें ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ को खोलना होगा। मेरा मतलब है, होर्मुज स्ट्रेट। माफ कीजिए, मुझे खेद है। कितनी बड़ी गलती हो गई। फर्जी न्यूज़ कहेंगी कि ट्रंप ने गलती से कह दिया। मेरे साथ कोई गलती नहीं होती। ऐसा बहुत कम ही होता है।

ट्रंप का दावा – ‘भारी दबाव में ईरान’

इधर ट्रंप ने दावा किया कि ईरान इस समय भारी दबाव में है और बातचीत करने के लिए काफी उत्सुक है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक उनकी सख्ती की वजह से ईरान अब घुटने टेकने लगा है और जल्द से जल्द मामला सुलझाना चाहता है। वह फिलहाल पाबंदियां हटाने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि उनका टारगेट ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, नाकेबंदी अमेरिका के लिए एक मजबूत हथियार है, जिसका इस्तेमाल वे ईरान से अपनी शर्तें मनवाने के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m