Phalodi Satta Bazar West Bengal Exit Poll Result 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। ग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है। असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है। केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु में DMK की वापसी हो सकती है। हालांकि तमिलनाडु में विजय किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकते हैं। पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजरें जिस राज्य पर टिकी हुई है वो है पश्चिम बंगाल। यहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल के सात सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार बन सकती है। बंगाल चुनाव पर एग्जिट पोल के बाद अब सत्ता बाजार ने भविष्यवाणी कर दी है। फलौदी सट्टा बाजार ने पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बन सकती है उसे लेकर अनुमान लगाया है।

फलौदी सट्टा बाजारों की मानें तो इस बार बंगाल में दीदी की कुर्सी पर खतरे के संकेत नजर आ रहे हैं। हालांकि सट्टा बाजार में ममता की अब भी बढ़त के साथ 150 सीटें दिखाई जा रही है। दूसरी तरफ बाजार बीजेपी को भी 120 से ऊपर सीटे दिखाया जा रहा है, जिसके चलते इन अनुमानों ने कांटे की टक्कर दिखाकर दोनों ही पार्टी के नेताओ की दिलों की धड़कन को तेज कर दिया है।

फलौदी सट्टा बाजार की मानें तो पश्चिम बंगाल में इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सरकार बन सकती है। टीएमसी को 158-161 सीटें तो बीजेपी को 127-130 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति काफी खराब रहने की उम्मीद है। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने लगभग 48% वोट शेयर के साथ 216 सीटें जीतीं थी। जबकि बीजेपी ने लगभग 38% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस-वाम गठबंधन को लगभग 10% वोट शेयर के साथ केवल 1 सीट मिली थी।

वहीं एक अन्य अनुमान के मुताबिक भाजपा को 170 और TMC को 120 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली सट्टा बाजाप में भाजपा के लिए 180 पर दांव लगाया गया है और टीएमसी के लिए 110 वोट का अनुमान है। कोलकाता सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा को 190 और टीएमसी के लिए 100 सीटों का अनुमान है।

बंगाल पर दीदी का दावा क्या सच होगा?

दूसरे चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि मतदाताओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही चुनाव जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोगों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, इसीलिए लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में वोट डाले। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) यह चुनाव जीतती है, तो वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करेगी और इसीलिए लोगों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में वोट डाले।

असम में सरमा का फिर से चलेगा जादू

सत्ता बाजार में इस बार फिर से असम में सरमा सरकार का जादू चलने का दावा किया गया है। हिमंत विस्वा सरमा लगातार तीसरी बार सरकार बना सकते हैं। राजस्थान के मशहूर फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले बीजेपी गठबंधन को 90 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस गठबधंन के लिए सट्टा बाजार में 30 से 35 सीटों के बीच अनुमान लगाया जा रहा है।

नोटः- ये केवल सट्टा बाजार के अनुमान है। हमारी तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कौन से प्रदेश में किस पार्टी के सिर पर जीत का सेहरा सजता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m