पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिन पांच राज्यों में चुनाव हुआ है। उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल है। तमाम एक्जिट पोल के नतीजे राज्यवार लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।
पुडुेचरी में एनडीए सरकार
एक्सिस माय इंडिया ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए सरकार बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है। एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन को 16 से 20 और कांग्रेस के अगुवाई वाले अलायंस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। टीवीके समेत अन्य पार्टियों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
पीपुल्स पल्स ने पुडुचेरी में NDA को 5 से 6, DMK कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8, अन्य को 1 से 12 और AINRC को 10 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में NDA को 16 से 20, DMK कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8, अन्य को 1 से 3 और TVK को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी के संकेत हैं।

असम में हिमंता की वापसी
असम में फिर एक बार बीजेपी के अगुवाई में एनडीए सरकार का अनुमान व्यक्त किया गया है। Chanakya Strategies के एग्जिट पोल ने अपने नतीजों में कहा है कि बीजेपी को 88 से 98 और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जब अन्य के खाते में 03 से 5 सीटें जा सकती हैं।

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी
मैटराइज ने केरल के एक्जिट पोल में कांग्रेस सरकार का अनुमान व्यक्त किया है। कुल 140 सीटों में लेफ्ट यानी एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
केरलम में पीपुल्स पल्स ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 55-65, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 75-85 और NDA को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, मैट्रिज ने LDF को 60-65, UDF को 70-75 और NDA को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पीपुल्स इनसाइट ने केरलम में LDF को 58-68 और UDF को 66-76 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। एक्सिस माय इंडिया ने LDF को 49-62 और UDF को 78-90 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

तमिलनाडु में एक बार फिर स्टालिन सरकार
तमिलनाडु के लिए MATRIZE का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें डीएमके के गठबंधन को 122 से 132 सीटें और एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य के खाते में 10 से 18 सीटें जाने का अनुामन है। मैटराइज के अनुमान अगर सच होते हैं तो तो सीएम एम के स्टालिन की कुर्सी बरकरार रह सकती है।
तमिलनाडु में मैट्रिज ने DMK गठबंध को 122-132, AIADMK गठबंधन को 87-110, थलापति विजय की TVK को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह पीपुल्स पल्स ने तमिलनाडु में DMK गठबंधन को 125-145, AIADMK गठबंधन को 65-80, TVK को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पीपुल्स इनसाइट ने DMK गठबंधन को 120-140, AIADMK गठबंधन को 60-70 और TVK को 30-40 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

Praja Poll के मुताबिक बंगाल में बीजेपी 200 पार
प्रजा एक्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के 200 से अधिक सीटों जीतने का अनुमान लगाया है। पोल ने कहा गया है कि बीजेपी को 178 से 208 और टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं। एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि अन्य को पांच सीटें तक मिल सकती हैं।
पीपुल्स पल्स ने पश्चिम बंगाल में TMC को 177-187, भाजपा को 95-110, कांग्रेस को 1-3, अन्य को 1-2 और लेफ्ट को 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं, मैट्रिज ने TMC को 125-140, भाजपा को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पी मार्क ने TMC को 118-138, भाजपा को 150-175 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई है। चाणक्य ने TMC को 130-140 और भाजपा को 150-160 सीटें मिलने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

