दीपक भारद्वाज,पलवल। होडल में नीट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए। जिन सभी सेंटरों पर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट की परीक्षा के लिए हमने 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

जो परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता करेंगे। और परीक्षा केंद्र से लगभग 200 मीटर के दायरे में आम जनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है। और परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है।
और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। और परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के साथ आने वाले उनके अभिभावकों के लिए अलग से पार्किंग की सुविधा और रहने की सुविधा अलग से की गई है।
हमारा उद्देश्य है कि हम नीट की परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराएं। जिससे कि किसी भी परीक्षार्थी व आमजन को कोई समस्या न हो। होडल पुलिस द्वारा यह आश्वस्त किया गया है कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के साथ-साथ परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

