सुशीला देवी,गुडगांव। गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर शनिवार रात को जानलेवा हमला हुआ, जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बदमाशों ने सौरव यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी, हरियाणा पुलिस के सिपाही कुलविंदर को गोली छू कर निकाल गई।

गोली लगने के बाद सिपाही कुलविंदर को घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि, वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हमले के पीछे की वजह आपसी लेनदेन सामने आ रही है।

दीपक नांदल गैंग की संलिप्तता आई सामने

वही मामले में दीपक नांदल गैंग की संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सौरभ को विदेशी नम्बर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसके बाद कल रात को यह वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस कि अलग अलग टीम जांच कर रही हैं।