MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मई महीने में आंधी बारिश का सिलसिला जारी है। आज 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। IMD की मानें तो 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

यहां ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी है। जिसकी वजह से तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है। अगले 4 दिन यानी 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज सोमवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड, निवाड़ी, रीवा और दतिया में ओले गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: ग्वालियर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, दुग्ध उत्पादक-पशुपालक सम्मेलन, UCC की तैयारियां तेज, जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास

वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सागर, सिवनी, मुरैना, मैहर, मऊगंज, अनूपपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, उमरिया, पन्ना और दमोह में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m