Bhabanipur Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज 4 मई को जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद सुबह 9 बजे से ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। राज्य की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की बड़ी हार हुई है। उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने 15000 से अधिक वोटों से हराया है।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से हराया

निर्वाचन आयोग के जारी रुझानों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा सीट पर 20 में से सभी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 58,812 वोट प्राप्त हुए। इस तरह सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

208 सीटों पर बीजेपी को बढ़त (Bengal Election 2026 Result)

वहीं राज्यभर के रुझानों की बात करें तो भाजपा 208 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 79 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा पूर्ण बहुमत से बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H