राजेश वर्मा, नारायणगढ़। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को प्रातः 11 बजे अनाज मंडी शहजादपुर में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। समारोह को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्यपालन एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव डेहर, अम्बली, गदोली, फतेहपुर, मिर्जापुर और कुराली का दौरा कर ग्रामीणों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.


इस दौरान गांव-गांव में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिया। मंत्री ने परंपरागत “चूल्हा न्यौंद” देकर परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।

गांव मिर्जापुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत की बधाई दी और 9 मई के समारोह में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपने इतिहास और महापुरुषों को याद रखना चाहिए। मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में मिली जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद प्रथम है।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महापुरुषों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह समारोह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित समारोह में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने भी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमूल्य प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा।

कुराली में मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र के लोग भारी संख्या में समारोह में भाग लेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

गांवों में आयोजित सभाओं के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि वे 9 मई को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

इस अवसर पर नंबरदार सुरेश पाल, चंदन सैनी, हनीश सैनी, मारकण्डा मंडल प्रधान धर्मवीर गुजर, विक्रम राणा शहजादपुर मंडल प्रधान , नारायणगढ़ मंडल प्रधान जगदीप कौर, मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ व संजीव गुजर, राकेश बिंदल, चेयरमैन जसमेर राणा, किसान नेता नरपत राणा, विनोद राणा, कुलदीप राणा डेहर, प्रीतपाल कौर मक्कड़, मंजू कौशिक, राजकुमार, रोहित शर्मा, पार्षद संजीव कौशिक, रणधीर सिंह भूरेवाला, मंगू राम कंजाला,सरपंच हरदीप राणा, रणदीप राणा, अमनदीप, शेर सिंह राणा, देवेंद्र राणा कुराली, हरपाल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता ओर ग्रामीण मौजूद रहे ।