गोंडा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क पर गिरे पेड़ से जा टकराए. हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- राहुल, ममता और अखिलेश जैसे नेताओं का… केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर करारा तंज, EVM और जांच एजेंसियों पर दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान दोनों युवक को सड़क पर गिरा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा वोट की लूट करके…BJP पर अखिलेश यादव का हमला, चुनावी प्रकिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए किया बड़ा दावा
वहीं हादसे के बाद पीछे से घायल युवक में से एक का भाई भी शादी में शामिल होकर लौट रहा था. इस दौरान दोनों को अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान विवेक कुमार (23) और विशाल कनौजिया (22) के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

