प्रजापति, सिरसा। जिले के गांव कुरंगांवाली में झोरड़ खाप की एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिनमें शिरकत करने पहुंचे झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ का गांव के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए खाप अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 1.8 लाख से 2 लाख तक सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विनोद झोरड़ ने कहा कि एक तरफ लाखों पद खाली हैं और दूसरी तरफ लाखों पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार की उदासीनता के कारण ये भर्तियां वर्षों से लंबित हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और पंचायती राज जैसे जरूरी विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन धरातल पर स्थिति उलट है। जब भी कोई भर्ती निकलती है तो वह पेपर लीक या कोर्ट केस में फंस जाती है। युवाओं की उम्र निकल रही है और वे निराशा में नशे व अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं।
विशेष भर्ती अभियान चलाकर भरे
झोरड़ ने मांग कि, सरकार तुरंत विशेष भर्ती अभियान चलाकर सभी खाली पदों को समयबद्ध तरीके से भरे। हर साल का रोजगार कैलेंडर जारी हो और भर्तियों में पारदर्शिता लाई जाए। साथ ही कौशल विकास केंद्रों के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र के लिए भी तैयार किया जाए।
सरकार ने खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर महासचिव सुभाष झोरड़, पूर्व सरपंच मखन सिंह झोरड़, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह, पूर्व सरपंच जसपाल सिंह, नंबरदार जसवंत सिंह झोरड़, बुध सिंह खालसा,शगनजीत सिंह,जसवीर सिंह, मगर सिंह, राज सिंह, गंढा सिंह, रामकुमार, इंद्रपाल सिंह, गमदूर सिंह, जगसीर सिंह,रवींद्र पाल,साहेब सिंह, अमरीक सिंह ,सेवक सिंह, पाला सिंह, गुरनाम सिंह, तथा जगजीत सिंह कुरंगावाली

