शामली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने घरेलू विवाद में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. इस दौरान कमरे में महिला की दोनों बच्चियां भी मौजूद थी. कमरे में धुआं भरने से दोनों बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?
बता दें कि पूरा मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के आलदरमियान का है. जहां रहने वाली अनीता नाम की महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर खुद को आग लगा ली. जिस वक्त महिला ने आग लगाई, उस वक्त महिला की सास और पति घर में नहीं थे. कमरे में महिला की दो बेटियां मौजूद थी. आग लगने की वजह से कमरे में धुआं भर गया.
इसे भी पढ़ें- सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, सगे भाइयों की मौत, 4 साल का बच्चा घायल
आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत महिला के पति के साथ पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के साथ दोनों बच्चियों को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने जांच कर दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ वर्षीय बच्ची जसप्रीत के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

