धनेश, रेवाड़ी। नगर के दिल्ली रोड स्थित पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अधीन संचालित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने स्कूल में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट, स्केटिंग रिंक तथा नवीनीकृत कम्प्यूटर हॉल का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में अशोक सोमाणी ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी तेजी से बढ़ा है। खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा की जानकारी भी बेहद जरूरी हो गई है। विद्यार्थियों को तकनीक और कम्प्यूटर क्षेत्र में आने वाली नई जानकारियों से लगातार अपडेट रहना चाहिए, तभी वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता हासिल कर पाएंगे।
स्कूल के चेयरमैन अनिल रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की विभिन्न गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं प्रबंधक अजय यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या संगीता यादव ने स्कूल की प्रगति से अवगत कराते हुए सभी से संस्थान के विकास में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाले, केएलपी कॉलेज के उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज के उपप्रधान मनीष अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, सतीश बीएड कॉलेज के महासचिव मोहन लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुलाटी, सुनील ग्रोवर, ऋषि सिंघल, सीए नवीन सिंघल, कपिल यादव, राकेश गर्ग, डॉ. दीपक सैनी, मोहन गोयल, जगमोहन अग्रवाल, जितेंद्र रुस्तगी और संजय डाटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

