राकेश कथूरिया, कैथल। इंद्री से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा में चीफ व्हीप राम कुमार कश्यप ने आगामी 24 मई को कैथल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।
उन्होंने नौच, माण्डी, कवारतन, सीवन तथा फ़र्शमाजरा गांव में पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात की और अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।
राम कुमार कश्यप ने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती इस बार कैथल की विस्तार मंडी में राज्य स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती का राज्य स्तरीय समारोह कैथल में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर शमशेर सिंह, नरेश कश्यप, बलराज कश्यप, रामफल कश्यप, पालाराम कश्यप, सोमी सरपंच, जोगाराम, मनराज कश्यप, रामपाल कश्यप, दिशा, जगजीत सिंह, जिले सिंह, धर्म कश्यप, कृष्णा कश्यप सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

