प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। पानीपत में ड्रेन नंबर-1 के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑरेंज रंग की इकोस्पोर्ट कार युवक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस फिलहाल फरार ऑरेंज रंग की कार की तलाश कर रही है। वहीं मृतक युवक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।