Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली में खत्म होंगे कचरे के पहाड़, अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 25 नए अटल कैंटीन शुरू, दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान, MCD सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या प्रमुख रहा।

दिल्ली में खत्म होंगे कचरे के पहाड़

Delhi Garbage Mountains: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कचरे के पहाड़ से मुक्त करने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) और दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) यानी दिल्ली नगर निगम ने कमर कस ली है। एमसीडी ने लैंडफिल साइटों के कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए ऐक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत कूड़े को 3 श्रेणियों में बांटकर कचरे का निपटारा किया जाएगा। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि तीनों लैंडफिल साइटों पर उपस्थित कचरे व कूड़े को तीन श्रेणी में बांट दिया गया है.

पढ़े पूरी खबर…..

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 25 नए अटल कैंटीन शुरू

CM Rekha Gupta inaugurated 25 new Atal canteens: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 16 अगस्त से 25 नए अटल कैंटीन शुरू गए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता 25 नए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का संकल्प पूरा हो गया है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता और वेंकैया नायडू ने कैंटीन में बैठकर खाना भी खाया।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान

Delhi Specialist Doctors Campaign: दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए ‘2 घंटे देश के नाम’ (2 Ghante Desh Ke Naam) नाम से फ्री स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

MCD सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या

Delhi MCD Sanitation Worker Murder Video: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली एमसीडी सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान दिनदहाड़े चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं घटनास्थल से गुजरते लोग बस तमाशा देखकर आगे बढ़ते गए। मर्डर की लाइव वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार और स्थानीय नेता आरोपी के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरीः Delhi Water Bil: पानी का बिल बकाया है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पानी के बकाया बिलों को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्लीवालों को खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार ने पानी के बकाया बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफ़ी योजना की तारीख 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। (पढ़े पूरी खबर)

टैबलेट पर मिलेंगे सभी दस्तावेज: दिल्ली सरकार राजधानी में आधुनिक ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर प्रस्तावित डिजिटल व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। सरकार का उद्देश्य कैबिनेट की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस, सुरक्षित, तेज और पारदर्शी बनाना है। (पढ़े पूरी खबर)

DUSU Election 2026: DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी डूसू चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव 18 सितंबर को होंगे। जबकि रिजल्ट 19 सितंबर को आएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) आमने-सामने होगी। पिछले दिनों पेपर लीक को लेकर जिस तरह दिल्ली में छात्र आंदोलन हुआ था। उसका असर डूसू चुनाव में देखने को मिल सकता है। लिहाजा RSS से जुड़ी ABVP और कांग्रेस से जुड़ी NSUI दोनों ही नए छात्र वोटरों को अपनी तरफ करने में जुट गई हैं।  (पढ़े पूरी खबर)

JNU में वामपंथी छात्रों का हंगामा: JNU Ruckus On Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू (JNU) में जमकर हंगामा हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी (ABVP) की तिरंगा बाइक रैली (Tiranga Bike Rally) के विरोध में वामपंथी छात्रों (Left wing students) ने आपत्तिजनक नारे लगाए। इतना ही नहीं भारत माता की जय के नारे लगाने से दूसरे छात्रों को भी रोका। घटना ने जेएनयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में 30% वोटरों के नाम कट सकता है: Delhi SIR: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग (election Commission) वोटर लिस्ट रिवीजन (Voter List Revision) यानी मतदाता सूची संशोधन करवा रहा है। वहीं अब दिल्ली में 30% वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है। दिल्ली में SIR के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की 17 अगस्त आखिरी तारीख है। लेकिन 30% से ज्यादा फॉर्म अब तक वापस नहीं आए हैं। वहीं 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। 30% से ज्यादा फॉर्म नहीं पहुंचने पर 24 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में नाम गायब दिख सकते हैं।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m