शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को भारतीय जीवन मूल्यों व संस्कृति से जोड़ने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशभर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 25 से 31 अगस्त 2026 तक ‘संस्कृत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय द्वारा सभी स्कूलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानिए 7 दिनों का पूरा कार्यक्रम शेड्यूल:
25 अगस्त: कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का सामूहिक श्लोक पाठ
26 अगस्त: संस्कृत दिनाचरण और संस्कृत गीत प्रतियोगिता
27 अगस्त: “संस्कृतम् किमर्थम् आवश्यकम्” (संस्कृत क्यों आवश्यक है) विषय पर व्याख्यान
28 अगस्त: श्रावणी उपाकर्म और वेद पूजन का आयोजन
29 अगस्त: स्कूलों द्वारा संस्कृत शोभायात्रा का आयोजन
30 अगस्त: संस्कृत अंत्याक्षरी, विभिन्न प्रतियोगिताएं और ‘संस्कृत संध्या’
31 अगस्त: समापन समारोह एवं संस्कृत विद्वानों का बौद्धिक सत्र

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


