कैथल. सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय द्वारा शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित उधम सिंह पार्क में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्क में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अवधेश किशोर, आशा रानी, सतपाल भारद्वाज तथा वीरेंद्र बतरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्क में सफाई कार्य में श्रमदान किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
- महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सीएम साय-माझी की हाईलेवल बैठक, विष्णुदेव बोले- दोनों राज्यों की जीत वाला हो समाधान
- शव मिला तो पुलिस ने बेटा नहीं माना, DNA ने बताया सच, डेढ़ साल बाद पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार
- जंगलों में बढ़ेगा पर्यटन, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ! जानिए वाइल्डलाइफ वीक पर सीएम ने क्या दिया संदेश
- नीतीश आवास पर 3 घंटे चली हाईलेवल मीटिंग खत्म, अनंत-नीरज विवाद और CM के मुख्य सचिव पर हुई चर्चा
- Mumbai News: CJP की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, 2 अक्टूबर से शुरू होगा विरोध प्रदर्शन

