लुधियाना। पंजाब में भाजपा एक्टिव होती नजर आ रही है. ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है. इसमें लुधियाना की चार भाजपा नेत्रियों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकीं शीनू चुग को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, इसी तरह कनिका जिंदल और राशि अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. लीना टपरिया को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
यह ध्यान देने वाली बात है कि लुधियाना की चार नेत्रियों को एक साथ प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी दी गई है, इस निर्णय से लुधियाना में महिला मोर्चा की गतिविधियों को औ र गति मिलने की उम्मीद है. पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है. महिमा मोर्चा में इस निर्णय को लेकर उत्साह बना हुआ है.
कार्यकारिणी में शीनू चुग को प्रदेश महामंत्री, कनिका जिंदल और राशि अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं लीना टपरिया को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. प्रदेश स्तर पर चार पद मिलने से लुधियाना की महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है. राजनीतिक विश्लेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से पार्टी को पंजाब में और मजबूती आएगी. चुनावी रणनीति के लिए निर्णय फायदेमंद साबित होगा क्योंकि नए महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही केंद्र और राज्य से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की भूमिका अहम हो सकती है.
- ‘तब हुआ था वो फैसला…’ CM योगी ने बताया कैसे पड़ी थी लोहिया संस्थान की नींव, सुनाया अनसुना किस्सा
- अनिरुद्धाचार्य ने किया आरक्षण का समर्थन, UGC कानून पर जताई आपत्ति, कहा- बढ़ सकता है जातिगत तनाव
- 55 लाख का मुकुट, 6 कैरेट का हीरा… पटना में सजा ‘लालबाग के राजा’ का दरबार
- पाकिस्तान में हाफिज सईद का कारीबी आंतकी ढेर, कराची में अनजान हमलावरों ने गोलियों से भूना
- ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल होंगे: यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम MP बाहर से समर्थन देंगे



