मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में वर्तमान समय में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू किए गए सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के उपरांत प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया. सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य सामान्य है.

प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रेकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर चुके हैं. इसके अतिरिक्त, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है. राहत और बचाव टीमें विभिन्न ट्रेकिंग रूटों और बेस कैंपों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम और वन विभाग की टीमें भी राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : मौसम सुधरा, फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, जिलाधिकारियों को स्थानीय हालात पर फैसला लेने की छूट

ऑडेन कोल के सभी 29 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इसके अलावा प्रशासन कालिंदी पास (Kalindi Pass) और जिले के अन्य बेस कैंपों में मौजूद बाकी पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स की सुरक्षा पर भी लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लाने के प्रयास जारी हैं.