Rajasthan News: राजस्थान के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाला बड़ौदामेव-पनियाला एक्सप्रेस-वे अब जमीन पर तेजी से आकार लेने लगा है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, 6-लेन वाले इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सूत्रों की मानें तो एनएचएआई इसे इसी साल सितंबर तक यातायात के लिए खोलने की तैयारी में जुटा है।

दिल्ली-जयपुर की दूरी होगी कम
दरअसल, यह एक्सप्रेस-वे कोटपूतली के पनियाला से शुरू होकर बहरोड़, बानसूर, खैरथल और रामगढ़ होते हुए बड़ौदामेव के पास सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट हो जाएगा। इस लिंक के शुरू होते ही दिल्ली और जयपुर का सफर, जो फिलहाल 3 घंटे तक ले लेता है, वह घटकर महज 1.5 से 2 घंटे रह जाएगा।
120 की स्पीड और जलेबी सर्किल का जादू
बता दें कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। सुरक्षा के लिए पनियाला, गाजूकी, जुगरावर और शीतल में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लगाया जा रहा है। साथ ही गाजूकी में 20 हेक्टेयर में एक विशाल जलेबी सर्किल (Interchange) बनाया जा रहा है। किसानों के लिए हर 1-2 किलोमीटर पर अंडरपास दिए गए हैं, ताकि स्थानीय आवाजाही प्रभावित न हो।
अर्थव्यवस्था में आएगा 5000 करोड़ का निवेश
गौरतलब है कि करीब 2000 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आने की उम्मीद है। वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नौकरियों की बाढ़ आने वाली है। हालांकि, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर, थ्री-व्हीलर और बाइक जैसे दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अय्याशी’ के लिए सुहाग का सफायाः भाभी के साथ मिलकर छोटे ने बड़े भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की वारदात
- बुरहानपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन: शाहपुर और बोदरली रेंज में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
- मंच से भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, CMO को लगाई फटकार, कहा – स्वीकृति के दो साल बाद भी वर्क ऑर्डर क्यों नहीं…
- MP TOP NEWS TODAY: 20 जून को क्या कुछ रहा खास ? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- 23 जून से बदल जाएगी टोल व्यवस्था, गाड़ी गुजरते ही कट जाएगा टोल टैक्स

