पंजाब के फिल्लौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही रिश्तेदार ने बार-बार दुष्कर्म किया। गर्भवती हुई बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के छह दिन बाद ही नवजात की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बच्ची ने घर में ही बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने नवजात के शव को दफना दिया था, लेकिन अब पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार बेहद गरीब है और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। घर का गुजारा मुश्किल होने के कारण उसकी मां ने उसे घर में अकेला छोड़ दिया था। उसी दौरान एक व्यक्ति जिसे वह “अंकल” कहती थी, अक्सर घर आता था और उसने धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो मां को बताया, लेकिन गरीबी और मजबूरी के चलते मां ने उसे फिल्लौर के पास रहने वाले एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो मां का भाई उसे अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया।

स्थानीय डॉक्टरों ने बच्ची की कम उम्र को देखते हुए सामान्य इलाज के बाद उसे जालंधर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्चे की छह दिन बाद मौत हो गई और शव को दफना दिया गया। अब पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज करते हुए बच्ची की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर: विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला
- रविवि में भर्ती विवाद : अतिथि व्याख्याताओं का आरोप- स्थानीय योग्य उम्मीदवारों की उपेक्षा, बाहरी को मौका, कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
- Bhopal Master Plan 2047 का ड्राफ्ट जारी, CM डॉ. मोहन ने दी जानकारी, बड़े तालाब को दी गई पहचान, जानिए आरिफ मसूद ने क्या कहा?
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, राहुल गांधी ने झीरम कांड के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, रायपुर में प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल शुरू, लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही नाबालिग की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर फटने से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक, सेवा संकल्प अभियान और आगामी रणनीतियों पर हुआ मंथन


