दिल्ली के दयालपुर से किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में चारों ओर हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, “नेहरू विहार की गली नंबर 13 में घटनास्थल पर पहुंचने पर, लगभग 16 वर्ष का एक घायल लड़का बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत JPC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेज दिया गया।”
वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद
मामले में तीन CCLs (CCLs- Children in Conflict with Law) को पकड़ा गया है। तीनों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पकड़े गए नाबालिगों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान, पकड़े गए CCLs ने बताया कि मृतक उनमें से एक को तंग (bullying) कर रहा था। दयालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए।
हत्या और लूट के मामलों में वांछित एक अपराधी गिरफ्तार
इस बीच, मंगलवार को एक अलग घटना में, दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने IP एस्टेट इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद, हत्या और लूट के मामलों में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस दौरान अजय कालिया नामक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। यह फरार आरोपी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। हालांकि, इस मुठभेड़ में स्पेशल स्टाफ के एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए, क्योंकि एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

