बंगा सिटी। बंगा स्थित श्री नाभ कंवल राजा साहिब रसोखाना प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों के मसले को हल करने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की है। गांव मजारा नौ आबाद में गठित कमेटी को मसले की गहराई से जांच करने और जल्द समाधान निकालने का अधिकार दिया गया है।
कमेटी में अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सियान, मुख्य प्रवक्ता अमरीक सिंह बल्लोवाल, पूर्व एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, जसबीर सिंह नूरपुर, परमजीत कौर, गुरदीप सिंह बब्बा और सोहन सिंह शामिल हैं। मैनेजमेंट ने एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की कि वे स्वयं आकर प्रबंधों का जायजा लें।

कमेटी ने स्पष्ट किया कि गुरु साहिब के सम्मान में तीसरी मंजिल पर सुविधाओं से युक्त ‘सचखंड स्थान’ बनाया गया है। कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उनके पास 169 पवित्र स्वरूप मौजूद हैं, जिनका रिकॉर्ड-रसीदें उपलब्ध हैं। 79 स्वरूप 1978 से 2012 के हैं, 62 स्वरूप भाई जीवन सिंह चतर सिंह और दिल्ली कमेटी द्वारा प्रकाशित हैं और 28 स्वरूप शिरोमणि कमेटी से लाए गए हैं।
- दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने एक नंबर के लिए 5 साल कानूनी लड़ाई लड़ी, आखिरकार हुई जीत; क्या मामला?
- बेगूसराय में आधी रात प्रशासन की कार्रवाई: नियुक्ति पत्र की मांग पर अनशन कर रहे 100 होमगार्ड अभ्यर्थी हिरासत में, जानें क्या है मामला
- चार्ल्स डी गॉल भूमध्य सागर की ओर रवाना, राफेल के बाद परमाणु युद्ध पोत… मध्य पूर्व वार में कूदा फ्रांस, क्या महाविनाश की घड़ी आ गई?
- MP में होली पर खिली रहेगी धूप: आधे से ज्यादा हिस्से में पारा 33 के पार, मार्च के पहले पखवाड़े में 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान
- बिहटा-सरमेरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
