बंगा सिटी। बंगा स्थित श्री नाभ कंवल राजा साहिब रसोखाना प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों के मसले को हल करने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की है। गांव मजारा नौ आबाद में गठित कमेटी को मसले की गहराई से जांच करने और जल्द समाधान निकालने का अधिकार दिया गया है।
कमेटी में अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सियान, मुख्य प्रवक्ता अमरीक सिंह बल्लोवाल, पूर्व एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, जसबीर सिंह नूरपुर, परमजीत कौर, गुरदीप सिंह बब्बा और सोहन सिंह शामिल हैं। मैनेजमेंट ने एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की कि वे स्वयं आकर प्रबंधों का जायजा लें।

कमेटी ने स्पष्ट किया कि गुरु साहिब के सम्मान में तीसरी मंजिल पर सुविधाओं से युक्त ‘सचखंड स्थान’ बनाया गया है। कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उनके पास 169 पवित्र स्वरूप मौजूद हैं, जिनका रिकॉर्ड-रसीदें उपलब्ध हैं। 79 स्वरूप 1978 से 2012 के हैं, 62 स्वरूप भाई जीवन सिंह चतर सिंह और दिल्ली कमेटी द्वारा प्रकाशित हैं और 28 स्वरूप शिरोमणि कमेटी से लाए गए हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
