जालंधर। पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इन सबके बीच ब्यास नदी लोगों के लिए चिंता का कारण बनती नजर आ रही है। यह चिंता सामान्य नागरिकों के अलावा उन किसानों को भी है जिन्होंने अपनी फसल खेतों पर बोई है। ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
बीती रात भी जलस्तर और बढ़ने से किसानों द्वारा दिन भर मेहनत करके दोबारा लगाए गए अस्थायी बांध भी टूटने लगे हैं, जिससे धान की फसल फिर से पानी में डूब गई है। नहर विभाग द्वारा बाढ़ रोकने के लिए लगाए गए स्टड के ऊपर से अब पानी बहने लगा है और अगर ऐसे ही हालात रहे तो 2023 जैसी बाढ़ एक बार फिर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाएगी।
लोग आए मदद के लिए सामने आपको बता दें कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण किसान ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर आ रहे है और उससे मेड की तरह पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बाद भी पानी का बहाव और बढ़ता जल स्तर लोगो के लिए संकट बनता नजर आ रहा है।
- CG News: कट्टा लहराकर बाजार में दहशत फैला रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, हथियार सप्लायर भी अरेस्ट
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का अभियान, धार्मिक स्थलों से 94 लाउडस्पीकर हटे
- पत्नी के लापता होने से आहत युवक ने की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बाद थाने के सामने शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
- CG News: कोर्ट परिसर में पुलिस से धक्का-मुक्की, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला युवक गिरफ्तार
- MP TOP NEWS TODAY: 18 जुलाई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

