किसान आंदोलन की तर्ज पर एक बड़ा जन आंदोलन छिड़ने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि लैंड पुलिंग को लेकर अब गांव के लोगों ने एक मत होकर बड़े आंदोलन को करने का फैसला लिया है। पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने रूपनगर के सात गांवों की जमीनों को हड़पने के लिए जबरन लागू की जा रही लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ किसानों के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने गांव गुरदासपुरा में ग्राम प्रधानों, पंचायतों और किसानों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला।
राणा ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब के मुख्य सचिव, रूपनगर के विधायक और रूपनगर के डी.सी. 7 दिनों के भीतर इस नीति को रूपनगर जिले से रद्द नहीं करते हैं, तो किसान आंदोलन की तर्ज पर एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसमें अमितोज मान, लक्खा सिधाना और पंजाब के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अन्य नेता भी शामिल होंगे, ताकि प्रभावित गांवों के किसानों को इस ‘त्रासदी’ से बचाया जा सके।
राणा ने कहा कि दिल्ली से लाई गई नीति के तहत पंजाबियों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता मिल रही है, जिसका कारण सरकार की गलत नीतियां हैं। उन्होंने सभा में इस संबंध में विस्तृत आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

