पंजाबी मनोरंजन भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के यहां हुए ग्रेनाइट हमले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके दोनों आरोपियों का अब तक लॉरेस से संबंध माना जा रहा था लेकिन अब इस बात को लॉरेस ने खुद नकार दिया है। इस मामले में अब लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है और ना ही वो आरोपियों को जानते हैं। उन्होंने आरोपियों को एक चेतावनी भी दी है।
लारेंस ग्रुप ने कहा कि ये दोनों देश के दुश्मन हैं, हमारा इनसे कोई लेनदेना नहीं, हम दोनों को मारेंगे। ये हमारे नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे। वहीं पोस्ट में कहा कि इनके साथ जो आशु राणा मिला है उससे भी उनका कोई वास्ता नहीं है।

इस जानकारी के सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि कोई भी छोटा गैंगस्टर अब लॉरेस और ऐसे ही बड़े गैंस्टर का नाम लेकर बड़ी वारदात को उनके नाम से अंजाम देते है।
- पॉवरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Poco X8s, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे से है लैस
- बीच सड़क फिल्मी ड्रामा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई; वीडियो वायरल
- कंट्रोल सेंटर के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 40 लाख की चोरी, दर्जनों आईफोन गायब
- Jharkhand Politics: मिशन 2029 पर BJP का फोकस, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति
- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
