Dharm Desk – किचन के मसालों का प्रयोग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए भी किया जाता रहा है। उसी मसालों में से एक हैं काली मिर्च दिखने में छोटी सी यह काली मिर्च अगर सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी के जाल से हमेशा के लिए बाहर निकाल सकती है। अगर लंबे समय से धन की समस्या से जूझ रहे हैं या बनते हुए काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं। मेहनत के बाद भी हाथ खाली रह जाता है तो तंत्र-शास्त्र का यह प्रयोग बंद दरवाजे खोल सकता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को जितनी खामोशी गोपनीयता और अटूट विश्वास के साथ किया जाता हैं। इनका असर उतनी ही तेजी से देखने को मिलता हैं।

काली मिर्च के ये उपाय जीवन की कई मुश्किलों का हल
- किसी भी शनिवार या मंगलवार की शाम को काली मिर्च के 5 साबुत दाने लेकर सुनसान चौराहे पर जाएं। 4 दानों को चारों दिशाओं में फेंकें और पांचवां दाना सीधे आसमान की ओर उछाल दें। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिना पीछे देखे और बिना किसी से बात किए सीधे अपने घर वापस आ जाए। इससे राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है और गुप्त धन के रास्ते खुलते हैं।
- पैसों की तंगी और अनचाहे खर्चों को रोकने के लिए शुक्रवार के दिन काले कपड़े में काली मिर्च के 7 दाने और 1 रुपए का सिक्का बांधकर तिजोरी या दुकान के गल्ले में छुपा कर रख दें।
- नजर दोष और कर्ज से राहत पाने के लिए सरसों के तेल के दीपक में काली मिर्च के 2 दाने डालकर घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। यह प्रयोग अचानक आने वाले संकटों को टालता है और रुका हुआ धन वापस लाता है।


