धनेश, रेवाड़ी। नगर के नागरिक अस्पताल में ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट 17 मई को रक्तदान शिविर लगाएगा। गर्मी के मौसम को रक्त की बढ़ती जरूरत को देखते हुए सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ही यह रक्तदान शिविर 17 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी संस्था के सदस्य प्रदीप कुमार मैनेजर बंधन बैंक और संस्थापक बलजीत सैनी ने दी। उन्होंने युवाओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।