Lifestyle – नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला और प्रोटीन से भरपूर भी हो, तो बिना ब्रेड वाला हाई-प्रोटीन सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी ब्रेड या बन की जरूरत नहीं पड़ती। पनीर और सब्जियों जैसी पौष्टिक चीजों से तैयार यह सैंडविच बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद चीजी व स्वादिष्ट बनता है।

आजकल वजन कम करने और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग नाश्ते में ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जो स्वाद से समझौता किए बिना ज्यादा पौष्टिक हों। यह ब्रेडलेस सैंडविच इसी जरूरत को पूरा कर सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ सब्जियों से जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। वहीं, ब्रेड का इस्तेमाल न होने के कारण इसे अपनी डाइट के हिसाब से आसानी से शामिल किया जा सकता है। बच्चों के लिए भी यह एक दिलचस्प नाश्ता हो सकता है,तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री
पनीर – 100 ग्राम
बेसन 3–4 बड़े चम्मच
चीज़ – 1–2 स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च – बारीक कटी हुई
प्याज – बारीक कटा हुआ
टमाटर – बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च/मिक्स हर्ब्स – स्वादानुसार
थोड़ा-सा तेल या घी
विधि
- पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स मिला लें।
- अब सैंडविच मेजर में बेसन का गाढ़ा घोल डालें और ऊपर पनीर की फिलिंग और चीज रखें। इसे दूसरी तरफ से ढकते हुए सेंकें, ताकि बाहर से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाए।
- दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। गरमागरम सर्व करें। चीज कम रखकर और तेल बहुत कम इस्तेमाल करके इसे हल्का रखा जा सकता है। बच्चों के लिए ऊपर से थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालें—स्वाद और भी बढ़ जाएगा।


