लुधियाना। पंजाब पुलिस लगातार अपराध रोकने का प्रयास कर रही है। इस दौरान लुधियाना के खन्ना में पुलिस ने दो शरीरों का एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान दोनों अपराधी ने फायरिंग की जिसमें SHO आकाश दत्त को गोली लग गई। अच्छी बात यह रही कि वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे, जिसके कारण वह सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्र के अनुसार पुलिस को ‘इरादा-ए-कत्ल’ के मामले में वांटेड अपराधी हरसिमरन सिंह मंड की इलाके में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हरसिमरन और उसके साथी एवनजोत सिंह भंडाल भागने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां पुलिस की सरकारी गाड़ी पर भी लगीं।

पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य आरोपी हरसिमरन सिंह मंड घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे और उसके साथी एवनजोत को दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

