रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के राज्यस्तरीय समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह की परेड में सुरक्षा बलों से लेकर झारखंड पुलिस, एनसीसी और गृह रक्षा वाहिनी की कुल 14 प्लाटून शामिल होंगी।

परेड का नेतृत्व 2022 बैच के IPS अधिकारी और रामगढ़ एसपी राघवेंद्र शर्मा फर्स्ट इन कमांड के रूप में करेंगे, जबकि सेकेंड-इन-कमांड की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर-द्वितीय अनिश मोमित कुजूर संभालेंगे।

CRPF से लेकर NCC तक, 14 प्लाटून होंगी शामिल

परेड में CRPF, ITBP, SSB, CISF, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-01, जैप-02, जैप-10 महिला बटालियन, रांची जिला पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी और NCC गर्ल्स-ब्वॉयज की प्लाटून हिस्सा लेंगी।

अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों की कमान क्रमशः मातिवर पाल, पंकज कुमार, बंटी सिंह और दीपक बावरी संभालेंगे। ओडिशा पुलिस की कमान विभूति भूषण गोचयत, जबकि झारखंड जगुआर की कमान अभिषेक कुमार के हाथों में होगी।

जैप और जिला पुलिस की भी दमदार मौजूदगी

जैप-01 की प्लाटून का नेतृत्व तिल प्रसाद जैसी, जैप-02 की कमान सुनील टोप्पो और जैप-10 महिला बटालियन की कमान जया तिर्की संभालेंगी।

वहीं रांची जिला पुलिस पुरुष प्लाटून की कमान सार्जेन्ट प्रितम महतो और महिला प्लाटून की कमान महिला पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू वर्मा के पास होगी। गृह रक्षा वाहिनी की टुकड़ी का नेतृत्व कंपनी कमांडर मन सिद्ध सुरीन करेंगे।NCC गर्ल्स की प्लाटून कमांडर तन्नु कुमारी और NCC ब्वॉयज के प्लाटून कमांडर प्रदीप कुमार होंगे।

तीन बैंड पार्टियां बढ़ाएंगी समारोह की शान

मोरहाबादी मैदान में परेड के दौरान तीन बैंड पार्टियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जैप-01 बैंड की कमान रविंद्र राम, जैप-10 महिला बैंड की जिम्मेदारी अमिया कुजूर और गृह रक्षा वाहिनी बैंड पार्टी का नेतृत्व हवलदार सुरेश कुमार करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में जवानों की कदमताल, बैंड की गूंज और अनुशासित परेड के जरिए देशभक्ति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।