दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। शहर के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर ज्येष्ठ अमावस्या (शनि अमावस्या) के विशेष संयोग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ​सुबह से ही उमड़े श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान और दान कर पुण्य लाभ कमाया।

घाट पर होमगार्ड और SDRF की टीमें तैनात

विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट; किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए घाट पर होमगार्ड और SDRF (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात है। ​प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

आज के दिन दान का बड़ा महत्व

​श्रद्धालुओं के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग आज (16 मई) को ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती का अत्यंत शुभ संयोग है। शनि दोष, साढ़ेसाती और पितृ दोष से मुक्ति के लिए विशेष पूजा की जा रही है। आज के दिन शनि मंदिरों में सरसों का तेल, काले तिल अर्पित करने और जरूरतमंदों को काले वस्त्र व जूते-चप्पल दान करने का बड़ा महत्व बताया गया है।

16 मई महाकाल आरती: मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m