लुधियाना। गरीबी से जूझ रही एक घरेलू कामगार महिला की किस्मत रातों-रात चमक गई। जगराओं के बंसी गांव में रहने वाली महेश्वरी साहनी को पंजाब राज्य की बंपर लॉटरी में 3 करोड़ रुपए का इनाम लगा हैं।
महेश्वरी घर-घर में काम करके अपनी बेटी की स्कूल फीस और परिवार का पेट पालती थीं। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर गहने गिरवी रखकर सिर्फ 4 लॉटरी टिकट खरीदे थे। महज 12 दिन बाद ही पता चला कि उनमें से एक टिकट पर 3 करोड़ रुपए का बंपर इनाम निकला है।

महेश्वरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मेरी बेटी मेरे लिए लकी साबित हुई। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी जिंदगी में ऐसा दिन भी आएगा। अब सबसे पहले अपनी बेटी की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दूंगी, उसका भविष्य संवारूंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश्वरी का बड़ा बेटा पहले ही खत्म हो चुका है। इसके बाद पति से तलाक हो गया। फिलहाल वह अपनी बुढ़े माता-पिता और छोटी बेटी के साथ रहती हैं। आर्थिक तंगी के कारण कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब यह इनाम उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देगा।
लॉटरी लगने की खुशी के बाद महेश्वरी ने कहा, मैंने जिंदगी में कभी लॉटरी नहीं जीती थी। यह पहली बार है और इतना बड़ा इनाम यह मेरी बेटी का आशीर्वाद है।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

