सुल्तानपुर लोधी। बीते दिनों पंजाब में आई बाढ़ ने दुनिया उजाड़ दी है लोगों की फसल बर्बाद हो गए है. मंड क्षेत्र में ब्यास नदी के कारण आई बाढ़ से हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। आहली कलां बांध टूटने से किसान अर्शदीप की 16 एकड़ फसल बर्बाद हो गई। जिससे परेशान हो कर किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में किसान को निजी अस्पताल में दाखिल करवायाा गया है।
जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह आहली का बाढ़ के चलते 16 एकड़ बर्बाद हो गई थी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले उसने परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अर्शदीप के बारे में जत्थेदार रणजीत सिंह आहली ने एक वीडियो के माध्यम से मदद की अपील करते हुए कहा कि इस किसान की मदद की जानी चाहिए। उसके इलाज का बिल अब तक लगभग पांच लाख हो चुका है और परिवार इतना बिल चुकाने में असमर्थ है।

उन्होंने अब आढ़ती भी फसल बर्बाद होते देख पैसे नहीं दे रहे हैं। जत्थेदार आहली ने देश-विदेश में बैठे पंजाबी एनआरआई से अपील की कि जिस तरह सभी पंजाबी बाढ़ पीडितों की सेवा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए एकजुट हुए हैं।
- CG News : सीमांकन कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
- देश के नए CDS बने एनएस राजा, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नेवी चीफ; जानें कौन हैं ये दो अधिकारी जिन्हें मिली कमान
- IGI एयरपोर्ट पर ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, हाईटेक कैमरों से 24 घंटे निगरानी; घर पहुंचेगा ई-चालान
- प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत
- MP में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, 10 यात्री घायल, नशे में था ड्राइवर
