फरीदकोट। हिंद दी चादर गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें प्रकाश पर्व एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित चार विशाल नगर कीर्तनों में से एक आज बाबा फरीद जी के तप स्थल रियासती किला मुबारक, फरीदकोट से श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हो गया।
इस अवसर पर पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नगर कीर्तन में शिरकत की। उनके साथ विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक जैतो अमोलक सिंह और भारी संख्या में संगत उपस्थित रही।
नगर कीर्तन फरीदकोट से शुरू होकर फिरोजपुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और चमकौर साहिब होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।
मानवता के लिए अनुपम बलिदान की मिसाल हैं गुरू साहिब : डॉ. बलजीत कौर
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत दी, जो विश्व इतिहास में बेमिसाल है। कश्मीरी पंडितों के धर्म रक्षा के लिए मदद मांगने पर गुरू साहिब ने जुल्म के सामने झुकने से इनकार कर दिया और 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद होकर धर्म की आजादी की रक्षा की। उन्होंने कहा, नौवें पातशाह धर्मनिरपेक्षता, एकता और विश्व बंधुत्व के सच्चे प्रतीक थे। उनका जीवन और दर्शन पूरी मानवता को मार्ग दिखाता है। मंत्री ने बताया कि इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरू साहिब के महान जीवन, शहादत और मानवता के शाश्वत संदेश से जागरूक करना हैं.

इतिहास में पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इतिहास में पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ के बाहर आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी द्वारा मानवता के लिए दी गई अनुपम कुर्बानी को पूरी मानवता की ओर से सच्चा सम्मान हैं।
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बड़ा एक्शन: दो आदतन अपराधियों को किया जिलाबदर, 6 जिलों की सीमाओं से निष्कासित
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, लखनऊ में निकाला विरोध मार्च
- ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान लगातार हादसों पर उठे सवाल, 18 महीने में 44 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत का कांग्रेस ने लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा पत्र
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
- आस्था और आधुनिक विज्ञान का ऐतिहासिक एवं मनोहारी संगम: सवारी में महाकाल का गुणगान करते दिखे रोबोट, रामघाट पर भजन की धुन पर किया डांस

