अमृतसर। पाकिस्तान में बैसाखी पर्व मनाने को लेकर पंजाब के नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला है। एसजीपीसी द्वारा गुरुवार को 1942 श्रद्धालुओं का जत्था अटारी वाघा सरहद के रास्ते पाकिस्तान रवाना किया गया। अटारी सीमा से कुल 6600 सदस्य पाकिस्तान जाने के लिए निकले हैं। जाने वाले श्रद्धाओं में बेहद खुशी देखने को मिली सभी ने बस में बैठे के पहले वाहेगुरु का जयकारा किया।
आपको बता दें पंजाब से जाने वाला यह जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा साहब के दर्शन करने के बाद 19 अप्रैल को भारत वापस लौटेगा। जत्थे ने श्री हरिमंदिर साहिब से रवाना होने से पहले जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए। वहीं इससे पहले मंगलवार को जम्मू के 261 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया था। काफी समय के बाद यह पहला मौका था जब आवेदन करने वाले सभी को वीजा दे दिया गया।
बैसाखी पर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने का मौका हासिल होगा जिसमें गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब व अन्य गुरुद्वारे शामिल हैं।

कई को नहीं मिला वीजा
आपको बता दे कि जाने वाले भक्तों ने पहले ही वीजा के लिए अपलाई किया था, इसके बाद उन्हें वीजा मिला है। लेकिन इनमें कई ऐसे लोग भी है जो वीजा के लिए आवेदन दिए थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई है।
- Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, 24 घंटे में बिकीं 92 हजार से ज्यादा टिकटें
- MP में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान: 25 अक्टूबर से गांवों में चौपाल लगाकर वोट चोरी के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, मध्य प्रदेश से हो रही दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी
- स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही: प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क पर किया चक्का जाम
- रायपुर के बड़े कारोबारी की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, कमरे में मिली शराब और दवाइयां, कमरे में आई युवती से पुलिस कर रही पूछताछ
- महादेवघाट विसर्जन कुंड में दुर्गा माता की 790 मूर्तियों का विसर्जन, खारून नदी में प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम अलर्ट

